महिला ने जेठ पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करनेका आरोप लगाया

महिला ने जेठ पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करनेका आरोप लगाया

Spread the love

महिला ने जेठ पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करनेका आरोप लगाया

रामपुरा पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर महिला ने पुलिस कप्तान से लगाई न्याय की गुहार

उरई जालौन।रामपुरा थाना क्षेत्र के निनावली जागीर निवासी एक महिला ने अपने जेठ पर घर के अंदर घुस दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है वहीं तहरीर देने के बावजूद थाना रामपुरा पुलिस पर कार्यवाही न करने की शिकायत भी पुलिस कप्तान से की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निनावली निवासिनी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति का तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था प्रार्थिनी के दो छोटे छोटे बच्चे है।महिला ने बताया कि वह मकान में अपने हिस्से में रहती है जबकि जेठ ब्रजकिशोर भी उसी मकान के दूसरे हिस्से में रहते है।
पीड़िता महिला ने बताया कि आठ अगस्त को समय करीब रात आठ बजे जब वह अपने बच्चों के साथ लेटी थी तभी उसका जेठ शराब के नशे में चूर होकर उसके घर के अंदर घुस आया और उसको पलंग पर दबोच लिया साथ ही उसकी साड़ी खींच दी जिससे वह बेपर्दा हो गयी जेठ उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि महिला के चिल्लाने पर पूरा मोहल्ला इकठ्ठा हो गया जिसके बाद जेठ ब्रजकिशोर उसे लात घूसों से मारपीट करते हुए भाग गए।
घटना की शिकायत महिला लिखित रूप से थाना रामपुरा पुलिस को देने गयी जिसके बाद तीन दिन गुजर जाने के बाद भी रामपुरा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की आज पीड़ित महिला ने पुलिस मुख्यालय पहुँच कर पुलिस कप्तान से दोषी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *